दोस्तों, आज हम बात करने वाले है वित्तीय वर्ष के अंत में होने वाली समायोजन प्रविष्टियों adjustment entry in tally के बारे में। वित्तीय वर्ष के अंत में हमें कई प्रकार की समायोजन प्रविष्टियां करनी होती हैं।
वित्तीय वर्ष के अंत में समायोजन प्रविष्टियां Adjustment Entry in Tally Prime
मूल्यह्रास Depreciation
- Depreciation का हिन्दी में मतलब होता है मूल्यह्रास।
- Depreciation का मतलब किसी सम्पत्ति के मूल्य में कमी होना है।
- Depreciation यह बताता है कि किसी सम्पत्ति के कितने मूल्य का हमने उपयोग कर लिया है।
- लेखांकन के हिसाब से Depreciation को एक व्यवस्थित तरीके से चल/अचल सम्पति की दर्ज लागत मे कमी के रूप मे देखा जाता है जब तक की सम्पति का मूल्य शून्य या नगण्य नहीं हो जाता।
- उदाहरण के लिए हमने 60000 रूपये की बाइक खरीदी, एक साल यूज में लेने के बाद हम उसे बेचना चाहेगे तो हमें कोई भी बाइक की पूरी कीमत नहीं देगा। एक साल के बाद हम इसे 45000 तक ही बेच पायेगें। ये जो साल भर यूज करने के बाद बाइक की कीमत मे 15000 रूपये की कमी आई है इसे हम Depreciation कह सकते हैं।
मूल्य ह्रास की जर्नल एण्ट्री कैसे करें depreciation journal entry
1000 रूपये का मूल्य ह्रास चार्ज किया।
खाता | खाते का प्रकार | खाते का नियम | Dr./Cr. |
Depreciation Account | Nominal Account | खर्चे व हानि को डेबिट और आय व लाभ को क्रेडिट | Dr |
Asset | Real Account | जो वस्तु व्यापार में आ रही है उसे डेबिट करेंगे और जो वस्तु व्यापार से जा रही है उसे क्रेडिट करेंगे। | Cr |
प्रविष्टि Journal Entry
Depreciation Account Dr | 1,000 | ||
To Asset | 1,000 | ||
(Depreciation charged) |
बकाया किराया Outstanding Rent
- बिजनेस में कई बार कुछ खर्चे ऐसे होते हैं जो वित्तीय वर्ष के अन्त में किसी वजह से चुकाने बाकी रह जाते हैं।
- बकाया किराया जैसा कि इस नाम से ही पता चलता है कि ऐसा किराया जो वित्तीय वर्ष में चुकाने बाकी रह गया है, उसे बकाया किराया कहते हैं।
- बकाया किराया हमारे लिए दायित्व हैं।
- बकाया किराया की प्रविष्टि नहीं होने से वो खर्च हमारे लाभ मे शामिल होते हैं।
- वित्तीय वर्ष के खर्चे होने की वजह से उनकी प्रविष्टि करना भी जरूरी होता है।
- बकाया किराया लाभ से अलग करने के लिए हमें बकाया किराया outstanding rent की प्रविष्टि करनी होती है।
- outstanding expenses को Current Liability ग्रुप में शामिल किया जाता है।
बकाया किराया की प्रविष्टि कैसे करें rent outstanding journal entry
यहां यहां दो खाते निकलेंगे Retn और Outstanding Rent
बकाया किराया 5000 रूपये।
खाता | खाते का प्रकार | खाते का नियम | Dr./Cr. |
Rent Account | Nominal Account | खर्चे व हानि को डेबिट और आय व लाभ को क्रेडिट | Dr |
Outstanding Rent | Liabilities | दायित्व बढता है तो क्रेडिट और दायित्व कम होता है तो डेबिट | Cr |
प्रविष्टि Journal Entry
Rent Account Dr | 5,000 | ||
To Outstanding Rent | 5,000 | ||
(Outstanding rent write-off) |
पूर्वदत्त व्यय Prepaid Expenses
- जैसा कि प्रीपेड नाम से ही पता चलता है पूर्व में ही चुका दिये गये।
- बिजनेस में कई बार कुछ खर्चे ऐसे होते हैं जो पहले ही चुका दिये जाते हैं लेकिन वो चालु वित्तीय वर्ष के नहीं होते।
- पूर्वदत्त खर्चों की वजह से चालु वित्तीय वर्ष के लाभ पर असर पड़ता है क्योंकि ये खर्चे चालु वित्तीय वर्ष के लाभ को कम कर देते हैं।
- चुंकि यह खर्चे चालु वित्तीय वर्ष से सम्बन्धित नहीं होते फिर भी चुका दिये जाते हैं इसलिए इन्हें पूर्वदत्त व्यय कहा जाता है।
- पूर्वदत्त व्यय हमारे लिए सम्पति हैं।
- Prepaid expenses को Current Assets ग्रुप में शामिल किया जाता है।
पूर्वदत्त व्यय की जर्नल एण्ट्री कैसे करें prepaid expenses journal entry
पूर्वदत्त व्यय 1,500 रूपये।
चालु वित्तीय वर्ष में प्रविष्टि
खर्चों में अगर बैंक या नगद न दिया हो तो उन्हें नगद ही माना जाता है इसलिए यहां दो खाते निकलेंगे Prepaid Expenses और Cash
खाता | खाते का प्रकार | खाते का नियम | Dr./Cr. |
Prepaid Expenses | Nominal Account | खर्चे व हानि को डेबिट और आय व लाभ को क्रेडिट | Dr |
Cash Account | Real | जो वस्तु व्यापार में आ रही है उसे डेबिट और जो व्यापार से जा रही है उसे क्रेडिट | Cr |
प्रविष्टि Journal Entry
Prepaid Expenses Dr | 1,500 | ||
To Cash Account | 1,500 | ||
(Prepaid Expenses paid) |
उपार्जित व्यय Accrued Expenses
- जैसा कि नाम से ही पता चलता है उपार्जित यानि जो अर्जित कर लिये हैं पर प्राप्त नहीं हुए।
- बिजनेस में कुछ खर्चे ऐसे होते हैं जो बिजनेस में हो तो चुके हैं लेकि न अभी तक उनका भुगतान नहीं हुआ है, उन्हें उपार्जित व्यय कहा जाता है।
- उपार्जित व्यय लाभ में शामिल होते हैं इसलिए वित्तीय वर्ष के अन्त में सही लाभ पता नहीं चल पाता।
- वित्तीय वर्ष के अंत में सही लाभ पता करने के लिए उपार्जित व्यय की प्रविष्टि करना जरूरी है।
- उपार्जित व्यय हमारे लिए दायित्व हैं।
- Accrued expenses को Current Liabilities ग्रुप में शामिल किया जाता है।
उपार्जित व्यय के उदाहरण accrued expenses journal entry examples
- उपार्जित वेतन Accrued Salary
- उपार्जित मजदूरी Accrued Wages
- उपार्जित ब्याज Accrued Interest
उपार्जित व्यय की जर्नल एण्ट्री कैसे करें accrued expenses journal entry
उपार्जित व्यय 1,500 रूपये।
चालु वित्तीय वर्ष में प्रविष्टि
खाता | खाते का प्रकार | खाते का नियम | Dr./Cr. |
Accrued Expenses | Liabilites | दायित्व बढते हैं तो क्रेडिट और घटते हैं तो डेबिट | Cr |
Expenses | Nominal Account | खर्चे व हानि को डेबिट और आय व लाभ को क्रेडिट | Dr |
प्रविष्टि Journal Entry
Expenses Dr | 1,500 | ||
To Accrued Expenses Account | 1,500 | ||
(Accrued Expenses write off) |
अग्रिम भुगतान Advance Payment
- Advance Payment का मतलब होता है अग्रिम भुगतान।।
- बिजनेस में कई बार हम जब माल खरीदते हैं तो हमें पहले भुगतान करना होता है फिर हम आर्डर देकर माल खरीद सकते हैं।
- ठीक इसी तरह माल बेचते वक्त भी कई बार हम माल बेचने से पहले भुगतान लेते हैं फिर माल देते हैं।
- इन दोनों ही दशाओं में माल को खरीदते या बेचते से पहले भुगतान करते या लेते हैं इसी को अग्रिम भुगतान कहा जाता है।
अग्रिम भुगतान करने की प्रविष्टि advance payment journal entry example
तल्हा को 20,000 रूपये का अग्रिम भुगतान किया।
प्रविष्टि Journal Entry
खाता | खाते का प्रकार | खाते का नियम | Dr./Cr. |
Talha | Personal Account | पाने वाला डेबिट देने वाला क्रेडिट | Cr |
Cash/Bank | Real Account | जो वस्तु व्यापार में आ रही है वो डेबिट और जो वस्तु व्यापार से जा रही है वो क्रेडिट | Dr |
Talha Dr | 20,000 | ||
To Cash/Bank Account | 20,000 | ||
(Advance Paid) |
डूबत Bad debts
- Bad debts का मतलब होता है डूबत ऋण ।
- जब हम माल उधार बेचते हैं तो हमारे कई देनदार ऐसे होते हैं जिनसे हमें किसी वजह से बेचे गये माल का भुगतान नहीं मिल पाता ऐसे देनदारों को हम डूबत मानते हैं।
डूबत की जर्नल एण्ट्री कैसे करें bad debts journal entry example
इसरार एण्ड ब्रदर्स को 12000 रूपये का माल बेचा था उससे 3000 रूपये ही प्राप्त हो सके।
खाता | खाते का प्रकार | खाते का नियम | Dr./Cr. |
Israr & Brothers | Personal Account | पाने वाला डेबिट देने वाला क्रेडिट | Cr |
Bad Debts | Nominal Account | खर्चे व हानि को डेबिट और आय व लाभ को क्रेडिट | Dr |
Cash Account | Real Account | जो वस्तु व्यापार में आ रही है वो डेबिट और जो वस्तु व्यापार से जा रही है वो क्रेडिट | Dr |
प्रविष्टि Journal Entry
Cash Account Dr | 3,000 | ||
Bad Dets Account Dr | 9,000 | ||
To Israr & Brothers | 12,000 | ||
(Bad Debts Transferred) |
Home Page | Go Now |
Tally Course | Read Now |
Buy or Renew Tally Software | Buy Now |
Download Tally Pdf Notes | Download Now |